फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कन्हैया और ईश्वर के परिवार से मिले कपिल मिश्रा, कहा- जिहादी हमें डरा नहीं सकते, 1.70 करोड़ जुटाए 

Sat, 02 Jul 2022 06:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कन्हैया और ईश्वर के परिवार से मिले कपिल मिश्रा 
विज्ञापन
1 of 4
शनिवार को उदयपुर पहुंचे भाजपा नेता कपिल मिश्रा। - फोटो : Ani
भाजपा नेता कपिल मिश्रा शनिवार को उदयपुर में कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने पहुंचे। उनके साथ चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने कन्हैया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान मिश्रा ने कहा,  कन्हैयाजी के बलिदान का देश और हिंदू समाज ऋणी है। जिन जिहादियों ने उनकी हत्या की है वह हमें डरा नहीं सकते, हमें हरा नहीं सकते।

परिवार से मुलाकात के बाद कपिल मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, कन्हैयालाल के परिवार की मदद के लिए हमने एक करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक 1.70 करोड़ रुपये इकट्ठे हो गए हैं। दुनिया भर में 14,416 लोगों ने कन्हैयालाल के परिवार की मदद करने के लिए यह रुपये भेजे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
बेटे की पढ़ाई की खर्चा उठाएंगे कपिल मिश्रा। - फोटो : Ani
कपिल मिश्रा ने कहा, कन्हैयालाल के परिवार को जल्द ही एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। साथ ही उनके बेटे की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उठाएंगे। बतादें कि कन्हैया की हत्या के बाद मिश्रा ने घोषणा करते हुए कहा था कि, वे कन्हैया के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करेंगे। क्राउड फंडिंग के जरिए यह रुपये इकट्ठे किए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
हमले में घायल ईश्वर सिंह से भी मिले कपिल मिश्रा और अन्य भाजपा नेता। - फोटो : Ani
इधर, कन्हैयालाल के परिवार से मुलाकात करने के बाद कपिल मिश्रा हमले में घायल हुए ईश्वर सिंह से भी मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकरी ली। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को भी मदद का भरोसा दिया। बतादें कि मिश्रा ने हमले में घायल ईश्वर सिंह गौड़ को भी 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की बात कही थी। 
विज्ञापन

4 of 4
कपिल मिश्रा ने कहा, खाते में भेजे जाएंगे रुपये। - फोटो : Ani
कांस्टेबल को भी दिए जाएंगे रुपये   
कपिल मिश्रा ने बताया कि क्राउड फंडिंग कर जुटाए गए 1.70 करोड़ रुपये में से कन्हैयालाल और ईश्वर गौड़ के अलावा राजसमंद में घायल कांस्टेबल संदीप चौधरी, अमरावती में मारे गए व्यक्ति के परिवार की भी आर्थिक मदद की जाएगी। उन्हें दिए जाने वाले रुपये सीधे परिवार के एक सदस्य के खाते में भेजे जाएंगे। मुलाकात के दौरान कपिल मिश्रा के साथ चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें