फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बत्ती गुल हुई तो टल गई सगाई, गर्मी बहुत है बोलकर नहीं आया दूल्हा, दुल्हन पक्ष को रिश्ता टूटने का डर

Sat, 14 Jun 2025 01:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाेंक

सार

शहर में बिजली कटौती के चलते सगाई सूत्र में बंधने जा रहे दूल्हा-दुल्हन की सगाई टल गई। भयंकर गर्मी का हवाला देते हुए दूल्हा पक्ष ने सगाई में पहुंचने में असमर्थता जताई और बिजली आपूर्ति बहाल होने तक पहुंचने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
1 of 3
सगाई की तैयारी में जुटी दुल्हन की मां - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और लचर बिजली व्यवस्था ने एक परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। शहर में लगातार 18 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण एक युवती की सगाई नहीं हो सकी। दूल्हे पक्ष ने बिजली नहीं होने के चलते कार्यक्रम में आने से मना कर दिया, जिससे परिजन सदमे में हैं।

पूरा मामला टोंक शहर के कालीपल्टन इलाके, सब्जी मंडी रोड स्थित पानी की टंकी के पास रहने वाले रमेश महावर के परिवार का है। रमेश की 21 वर्षीय बेटी शांति की सगाई टोंक के ही अस्तल रोड निवासी जितेंद्र महावर से तय थी। सगाई का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे का निकाला गया था। परिवार ने सभी तैयारियां कर ली थीं, घर में टेंट लगा दिया गया, डीजे मंगवाया गया, मेहमानों के लिए खाना तैयार किया गया, उपहार और कपड़े खरीदे गए लेकिन तड़के करीब 4:30 बजे से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

2 of 3
टेंट और भोजन व्यवस्था के खाली बर्तन - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें: Bikaner News: तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी, भेद खुलने के डर से दो साथियों समेत तीन को मौत के घाट उतारा

इसके बाद बिजली कटौती होने से दूल्हे पक्ष ने साफ कह दिया कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, वे कार्यक्रम में नहीं आएंगे। इस बात से रमेश महावर का परिवार गहरे सदमे में है। रमेश की बुजुर्ग मां सोहनबाई ने रोते हुए कहा कि आज मेरी पोती की सगाई थी, लेकिन बिजली नहीं होने की वजह से लड़के वालों ने नहीं आने की बात कह दी। अब हमें डर है कि कहीं रिश्ता टूट ही न जाए। वहीं दुल्हन शांति ने कहा कि सुबह से बिजली नहीं है, गर्मी से हाल बेहाल हैं और अब सगाई टल गई। बहुत दुख हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
इधर परिवार द्वारा कई बार बिजली विभाग को शिकायतें की गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जब विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने मेंटेनेंस का हवाला देकर बात टाल दी और जल्द बिजली बहाली का आश्वासन देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें