राजसमंद में धमकी मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
राजसमंद में एनआईसी कार्यालय के ईमेल से आई धमकी, प्रशासन सतर्क
राजसमंद जिला कलेक्ट्री को धमकी एनआईसी कार्यालय में प्राप्त ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें साफ तौर पर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। ईमेल की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर, एसडीएम बृजेश कुमार, डीवाईएसपी विवेक सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
सिविल डिफेंस टीम को भी बुलाया गया और कलेक्ट्रेट भवन को खाली करवा कर तलाशी अभियान चलाया गया है। स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।