फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अगवा कर युवती की शादी कराई, लड़के वालों से लिए 3.30 लाख, एक दिन बाद दुल्हन घर भागी तो...

Thu, 04 Aug 2022 04:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

अगवा कर युवती की शादी कराई, लड़के वालों से लिए 3.30 लाख, एक दिन बाद दुल्हन घर भागी तो...
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के सीकर जिले में अगवा कर युवती की शादी कराने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने तीन लड़कियों को हरियाणा से अगवा किया और फिर उन्हें जयपुर ले लाए। इसके बाद 3.30 लाख रुपये लेकर सीकर के खंडेला में रहने वाले एक युवक से शादी करा दी। शादी के दो दिन बाद युवती ने घर से भागने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद युवती ने उन्हें पूरी घटना बताई। युवती की आपबीती सुनकर उसका पति उसे थाने ले गया। पीड़ित ने रुपये लेकर शादी कराने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं, सीकर पुलिस की सूचना पर पहुंची हरियाणा पुलिस युवती को लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
जानकारी के अनुसार जिले के खंडेला थाना इलाके में रहने वाले राजेश ने पुलिस को एक शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले गायत्री सर्व समाज फाउंडेशन ने उसे शादी के लिए मैसेज भेजा था।  जिसमें दिए मोबाइल नंबर पर उसने बात की तो गायत्री नाम की महिला बात हुई। दोनों में शादी करने को लेकर चर्चा की, इस दौरान उसने कहा कि वह युवती और उसकी मां को लेकर मिलने आएगी। 11 जुलाई को गायत्री, एक युवती प्रीति और उसकी मां आरती के साथ उसके गांव आ गई।
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मां और बेटी को राजेश पसंद आया तो शादी की बात पक्की हो गई। जयपुर में शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने 1.25 लाख रुपये मांगे तो उसके परिवार वालों ने दे दिए। 13 जुलाई को गायत्री देवी ने उसके मामा को फोन कर जयपुर बुलाया। जहां गायत्री, प्रीति और उसकी मां आरती तीनों ही मौजूद थे। इस दौरान गायत्री ने शादी के लिए 2. 5 लाख रुपये और मांगे। 

रुपये देने के बाद 15 जुलाई को गायत्री देवी ने राजेश और उसके परिवार के सदस्यों को शादी के लिए जयपुर बुलाया। जहां पहुंचने पर कुछ दस्तावेजों पर साइन कराकर राजेश और प्रीति की शादी करा दी। इसके बाद सभी लोग सीकर अपने घर लौट आए। अगले दिन ही राजेश की पत्नी प्रीति ने घर से जाने लगी, उसे परिवार वालों ने रोक लिया। अगले दिन तड़के सुबह प्रीति ने फिर से भागने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों को जानकारी लग गई। जिसके बाद ग्राीमणों की मदद से परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इस तरह घर से भागने के बारे में परिजनों ने उससे पूछताछ की तो प्रीति की आपबीती सुनकर दंग रह गए। 
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty
प्रीति ने बताया कि 9 जुलाई को बदमाशों ने हरियाणा से उसका अपहरण किया था। उसके दो अन्य युवतियों को भी अगवा किया गया था। बदमाशों ने उन्हें नशीली कचौरी खिलाकर बेहोश कर दिया था। होश आने पर उसे पता चला कि वह जब वह जयपुर में है। प्रीति ने बताया कि उसके साथ लाई गईं दो अन्य युवतियों में से एक और की भी शादी कराई गई थी। प्रीति ने राजेश को बताया कि हरियाणा से लाने के बाद जयपुर में उसे दो अलग-अलग जगहों पर रखा गया था। जिसके बाद में उसकी शादी राजेश से की गई। प्रीति का कहना है कि गायत्री देवी और उसके साथियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे हैं। 

इधर, पुलिस का कहना है कि राजेश की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रीति को हरियाणा पुलिस लेकर चली गई है। वहीं, अपहरण कर लाईं गईं दो अन्य युवतियों की तलाश भी की जा रही है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें