आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग।
- फोटो : ani
कन्हैलाल की हत्या के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, उदयपुर की यह घटना मामूली घटना नहीं है, ये कल्पना से बाहर है कि कोई व्यक्ति ऐसा भी कर सकता है। हम चाहते हैं कि ऐसे समय में तनाव पैदा न हो, सब मिलकर शांति से रहें। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगी हुई है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार की जाएगी। उन्होंने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास न करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।