फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day: शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोए स्टूडेंट्स, बच्चे बोले-हमारा सौभाग्य की मैम ने हमें पढ़ाया

Mon, 05 Sep 2022 11:24 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

Teachers Day: शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोए स्टूडेंट्स, बच्चे बोले-हमारा सौभाग्य की मैम ने हमें पढ़ाया
विज्ञापन
1 of 4
शिक्षिका के ट्रांसफर पर रोए बच्चे - फोटो : Social Media
टोंक के सरकारी स्कूल में गुरु और शिष्य में अटूट प्रेम देखने को मिला। देवली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसिंह पूरा की शिक्षिका की विदाई पर पूरा स्कूल रो पड़ा। बच्चे भी अपनी प्रिय मैम के गले लगकर फूट-फूटकर रोए। इस दौरान शिक्षिका भी अपने आंसू रोक नहीं पाई।
विज्ञापन

2 of 4
शिक्षिका को उपहार देते बच्चे - फोटो : Amar Ujala Digital
देवली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसिंह पूरा की शिक्षिका गरिमा कंवरिया का चांदसिंहपुरा विद्यालय से बीकानेर तबादला हो गया। विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। छात्र- छात्राएं अपनी प्रिय मैम से बिछड़ने के कारण रोने लगे। बच्चों का प्यार और अपनत्व देखकर शिक्षिका गरिमा भी छात्राओं से लिपटकर रोने लगी। शिक्षिका गरिमा ने बताया कि वो पिछले चार साल से इसी विद्यालय में कार्यरत थी। वरिष्ठ अध्यापिका के रूप में प्रथम नियुक्ति इसी  विद्यालय में हुई। भावुक होते हुए शिक्षिका ने कहा कि यहां के शिक्षक साथियों और विद्यार्थियों को में कभी भूल नही पाउंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
शिक्षिका के साथ स्कूल के बच्चे - फोटो : Social Media
स्कूल प्रिंसिपल ने की तारीफ
विद्यालय के प्रधानचार्य ने बताया कि टीचर गरिमा का परिणाम चारों वर्षो में शत-प्रतिशत रहा है। साथ ही शिक्षिका ने अपने कार्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं की। गरिमा अंग्रेजी विषय की अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी और विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चों से अत्यंत प्यार और लगाव रखती थी।
विज्ञापन

4 of 4
शिक्षिका भी हुईं भावुक - फोटो : Social Media
नम आंखों से दी विदाई
वहीं छात्राओं ने कहा कि हमारा सौभाग्य है, जो हमें गरिमा मैम जैसी शिक्षिका से पढ़े हैं । मैम का व्यवहार हमारे लिए अनुकरणीय है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में बहुत से शिक्षक आते हैं और चले जाते हैं लेकिन बच्चों के दिलों में जगह हर कोई नहीं बना पाता। इसीलिए शुक्रवार को महिला शिक्षिका को विदाई कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने दुख व्यक्त करते हुए नम आंखों से शिक्षिका गरिमा को विदाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें