राजस्थान के उतरज गांव पहुंचा पहला ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, उतरज गांव, माउंट आबू की ओरिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। यहां तक पहुंचने के लिए कोई सीधा मोटर मार्ग नहीं है। गांव तक पहुंचने के लिए गुरु शिखर से आगे करीब आठ किलोमीटर लंबा सफर पैदल ही तय करना पड़ता है। यह रास्ता पगडंडी जैसा है, जो घने जंगलों और उबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके से होकर गुजरता है। ऐसे हालात में यहां अब तक कोई भी वाहन नहीं पहुंच पाया था। यही वजह थी कि गांव में आज तक बैल और जुताई के पुराने औजारों से ही खेती होती रही।