आज हम आपको सिरोही के एक अतिप्राचीन शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विश्व में अपनी तरह का इकलौता मंदिर है। माउंट आबू के अचलगढ़ में अचलेश्वर महादेव विराजमान हैं। दावा किया जा रहा है कि ये अपनी तरह का इकलौता शिव मंदिर है, जहां पर भगवान शिव के शिवलिंग की नहीं, बल्कि उनके अंगूठे की पूजा की जाती है। इस मंदिर का इतिहास पांच हजार साल से भी ज्यादा पुराना है।