अचलेश्वर महादेव मंदिर राजस्थान के माउंटआबू में स्थित है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान शिव के पैर के अंगूठे की पूजा की जाती है। यहां भगवान शिव के पैर के अंगूठे के रूप में विराजमान हैं। राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू है, जिसे अर्धकाशी के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि इसमें भगवान शिव के कई प्राचीन मंदिर हैं। स्कंद पुराण के अनुसार, वाराणसी शिव की नगरी है, तो माउंटआबू को भगवान शंकर की उपनगरी के रूप में जाना जाता है। मंदिर में भगवान शिव के वाहन नंदी की एक विशाल मूर्ति है, जिसका वजन लगभग चार टन है। नंदी की मूर्ति पांच धातुओं से बनी है, जिसमें सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता मिला हुआ है।