भीषण गर्मी से परेशान आमजन
- फोटो : अमर उजाला
हनुमानगढ़ में 44 डिग्री तापमान, सड़कों पर सन्नाटा
राज्य के हनुमानगढ़ जिले में भी गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी आती गई और दोपहर के बाद सड़कें वीरान हो गईं।
बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम चहल-पहल नजर आई। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाओं ने न सिर्फ दिन बल्कि रात के वक्त भी लोगों को बेहाल कर रखा है। अब बिना कूलर या एसी के रहना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि धूप में शरीर को पूरी तरह से ढककर ही बाहर निकलें, सफेद या हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, और पानी, नींबू पानी, नारियल पानी जैसे पेय अधिक मात्रा में लें। उन्होंने गर्म और घुटन वाले स्थानों से बचने की भी अपील की है।