फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर की इस सोसाइटी में लोगों को खाना परोस रहे रोबोट्स, चौकीदारी और सफाई भी करते हैं

Thu, 27 Oct 2022 11:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: जयपुर की इस सोसाइटी में लोगों को खाना परोस रहे रोबोट्स, चौकीदारी और सफाई भी करते हैं
विज्ञापन
1 of 5
लोगों को खाना परोस रहे रोबोट। - फोटो : ANI
देश भर में तकनीक को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए नई-नई मशीनों को तैयार किया जा रहा है। इसी तरह रोबोट की तकनीक को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। देश के कई बड़े-बड़े होटलों में भी रोबोट का उपयोग किया जा रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक रिहायशी सोसायटी से रोबोट की ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। इस सोसाइटी में रोबोट इंसानों की मदद कर रहे हैं, रोबोट लगभग हर वो काम कर रहे हैं, जिनमें इंसानों की जरूरत होती है। आइए जानते हैं शहर की किस सोसायटी में इन रोबोट की मदद ली जा रही है...। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुलमोहर सोसायटी में सेवा दे रहे रोबोट्स। - फोटो : ANI
दरअसल, जयपुर की गुलमोहर सोसायटी में कुछ रोबोट्स का ट्रायल चल रहा है। जहां रोबोट्स कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। सोसायटी में रिसेप्शन से लेकर चौकीदारी और साफ-सफाई से लेकर फायर फाइटिंग तक के काम इन रोबोट्स से ही कराए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
आग बुझाने के लिए भी रोबोट। - फोटो : ANI
गुलमोहर सोसायटी में रहने वाले एक युवक ने बताया कि यह एक अलग अनुभव है। इससे पहले इंसान खाना सर्व करते थे, लेकिन अब रोबोट कर रहे हैं। यह हमने महंगे होटलों में देखा था। अब यह हमारी सोसायटी में हो रहा है जो सभी को अच्छा लग रहा है। सोसायटी के सचिव शेर सिंह बताते हैं कि हमने अभी चार रोबोट खरीदे हैं। इनमें एक अग्निशमन रोबोट भी शामिल हैं। इन सभी रोबोट्स से हम अलग-अलग सेवाएं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 महीने तक इन रोबोट्स का ट्राइल किया जा रहा है। इस दौरान हम देखेंगे की यह कैसा काम कर रहे हैं और हमारे लिए कितना उपयोगी हैं।  

4 of 5
सीवर की सफाई करता रोबोट। - फोटो : ANI
सोसायटी में रहने वाले एक अन्य युवक ने बताया कि सीवर की सफाई करने सहित कुछ अन्य कामों में श्रमिकों की जान को खतरा रहता है। ऐसे में सीवर के अंदर की गैस की जांच करता है और सफाई करने में श्रमिकों की मदद करता है। इससे जानहानी का खतरा कम होता है। सोसायटी में हमने सुरक्षा गार्ड और अग्निशमन रोबोट भी लगाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोबोट्स के साथ मनाई दिपावली। - फोटो : सोशल मीडिया
गुलमोहर सोसायटी में रहने वाली सुषमा श्रीवास्तव बताती हैं कि इस बार हमने रोबोट के साथ दीपावली मनाई। इसका मतलब है कि हमनें दीपावली की छुट्टियों को विज्ञान के जोड़ कर रोबोट की उपयोगिता को जाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें