फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ मंदिर खजाने का आंकड़ा पहुंचा करोड़ों रुपये पार, जानकार रह जाएंगे दंग

Thu, 08 Aug 2024 07:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ मंदिर खजाने का आंकड़ा पहुंचा करोड़ों रुपये पार, जानकार रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
1 of 6
सांवलिया सेठ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर में चतुर्दर्शी के अवसर पर खोले भंडार से निकली चढ़ावा राशि की गणना चौथे चरण में भी पूरी नहीं हो पाई है। पांचवे चरण में भंडार से निकले सिक्कों की गणना शेष है। 
विज्ञापन

2 of 6
चढ़ावे के पैसे - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भंडार और भेंट कक्ष में 18 करोड़ से ज्यादा की चढ़ावा राशि की गणना हो चुकी है। इसके अलावा सोने और चांदी के आभूषण भी निकले हैं। 18 करोड़ में से 14 करोड़ दो लाख 86 हजार रुपये की राशि भंडार से तथा शेष भेंट कक्ष व ऑनलाइन प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
सांवलिया सेठ मंदिर परिसर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, गत दिनों शनिवार को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन वर्षों पुरानी परम्परा के अनुसार राजभोग आरती के बाद का भंडार खोला गया था। शनिवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से छह करोड़ 11 लाख रुपये की गणना हुई। पहले चरण की गणना में से शेष बची राशि की गणना मंगलवार को दूसरे चरण के रूप में की गई। इसमें भंडार से चार करोड़ 20 लाख 45 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई।

4 of 6
पैसे गिनते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को तीसरे चरण में तीन करोड़ सात लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। वहीं, चौथे चरण की गणना गुरुवार को हुई। इसमें 64 लाख 41 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। चार ही चरणों की गणना में भंडार से अब तक कुल 14 करोड़ दो लाख 86 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। चौथे चरण की गणना करने के बाद भी भंडार से प्राप्त सम्पूर्ण राशि की गणना नहीं हो पाई।
विज्ञापन

5 of 6
चढ़ावे की राशि के पास बैठे हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
सिक्कों की गणना करना शेष रहा, जो शुक्रवार को होगा। साथ ही भंडार से 565 ग्राम सोना तथा 34 किलो 820 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई। इधर, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनी आर्डर के रूप में चार करोड़ आठ लाख 53 हजार 228 रुपये की राशि प्राप्त हुई।  साथ ही भेंट कक्ष कार्यालय में 21 ग्राम 915 मिलीग्राम सोना तथा 322 किलो 955 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैसे गिनते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को चौथे चरण की गणना करने के दौरान श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, अशोक कुमार शर्मा, ममतेश शर्मा, शम्भू सुथार, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम घनश्याम जरवाल, लेखाधिकारी राघव शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें