फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर में नितिन नबीन का भव्य रोड शो, 12 किमी तक स्वागत की धूम; बीच में हादसे से मची हलचल

Mon, 27 Apr 2026 10:04 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का जयपुर दौरा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। 12 किमी के रोड शो में 11 जगह स्वागत मंच लगाए गए, जबकि स्वागत के दौरान एक हादसे ने कुछ देर के लिए माहौल बदल दिया।
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जयपुर में भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन सोमवार को अपने पहले राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जयपुर एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन का भारी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 6
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक कुल 11 स्वागत मंच बनाए गए थे। इन मंचों पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, मोर्चों और संगठन के पदाधिकारियों की ओर से नितिन नवीन का अभिनंदन किया गया। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर बने मुख्य मंच पर उनका 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही पारंपरिक रूप से गदा भी भेंट की गई। महिला कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीनों पर चढ़कर फूल बरसाए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत', टोंक में भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन के दौरान बोले नितिन नवीन
विज्ञापन

3 of 6
बेड़म के हाथ पर पट्टी बांधते नितिन नबीन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस दौरान एक हादसा भी हो गया। नितिन नवीन को गोविंददेव जी की तस्वीर भेंट करते समय फोटो फ्रेम का शीशा अचानक टूट गया। टूटे कांच के टुकड़े से मंत्री जवाहर सिंह बेढम के हाथ में चोट लग गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति संभाली और प्राथमिक उपचार दिया।

4 of 6
स्वागत के लिए तैयार भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वाहन की सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दुपट्टा भेंट किया, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पहनाकर सम्मान जताया।
विज्ञापन

5 of 6
नितिन नबीन के स्वागत में कार्यकर्ताओं में उत्साह - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के चलते जयपुर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। 22 गोदाम, गांधी सर्किल और आसपास के इलाकों में लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोड शो के कारण लगा लंबा ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
स्वागत कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां  पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, इस बैठक में मोर्चा अध्यक्षों और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक मौजूद रहेंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें