फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Exit Poll Result: मारवाड़, मेवाड़ समेत प्रदेश के चुनावी क्षेत्रों में किस पार्टी को बढ़त, यहां जानें

Thu, 30 Nov 2023 08:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मारवाड़, मेवाड़ समेत प्रदेश के चुनावी क्षेत्रों में किस पार्टी को बढ़त, यहां जानें
विज्ञापन
1 of 6
Rajasthan Exit Poll 2023: एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को मिली बढ़त। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर 10 एग्जिट पोल सामने आए हैं। जिनमें से सात में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। टाइम्स नाउ ईटीजी ने भाजपा को 108-128, कांग्रेस को 56-72 और अन्य को 13-21 सीटें दी हैं। जन की बात ने भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62-85 और अन्य को 14-15 सीटें दी हैं। इसी तरह टीवी 9 पोलस्ट्रैट ने भाजपा को 100-110, कांग्रेस को 90-100 और अन्य को 5-15 सीटें दी है। इंडिया टीवी- सीएनएक्स, आज तक- एक्सिस माय इंडिया और न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। 

इन सर्वे एजेंसियों ने भाजपा और कांग्रेस को दी इतनी सीटें

विज्ञापन

2 of 6
Rajasthan Exit Poll Result 2023 - फोटो : अमर उजाला
टाइम्स नाऊ-ईटीजी ने राजस्थान को पांच चुनावी क्षेत्रों शेखावाटी, ढूंढाड़, हाड़ौती, मेवाड़ और मारवाड़ में बांटकर भी सर्वे किया है। इसके अनुसार शेखावाटी की 21 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाते दिख रही हैं। सर्वे में यहां कांग्रेस को 12-14, भाजपा को 5-7 और अन्य को 1-3 सीटें दी गईं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Rajasthan Exit Poll 2023 - फोटो : अमर उजाला
टाइम्स नाऊ-ईटीजी के पोल के अनुसार ढूंढाड़ की 58 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाते दिख रही है। भाजपा को यहां 38-42, कांग्रेस को 14-18 और अन्य को 1-3 सीटें दी गईं हैं।

4 of 6
Rajasthan Exit Poll 2023 - फोटो : अमर उजाला
हाड़ौती की 17 सीटों पर भी भाजपा ही आगे दिख रही है। टाइम्स नाऊ-ईटीजी ने यहां भाजपा को 11-15 और कांग्रेस 3-5 सीटें दी हैं। इस क्षेत्र में अन्य का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
Rajasthan Exit Poll 2023 - फोटो : अमर उजाला
मेवाड़ की 43 विधानसभा सीटों पर भी भाजपा का ही कब्जा दिखाई दे रहा है। टाइम्स नाऊ-ईटीजी ने यहां भाजपा को 26-30, कांग्रेस को 10-14 और अन्य को 2-4 सीटें दी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rajasthan Exit Poll 2023 - फोटो : अमर उजाला
मारवाड़ क्षेत्र में भी भाजपा बढ़त बनाते दिख रही है। टाइम्स नाऊ-ईटीजी ने यहां की 61 सीटों में से भाजपा को  29-33, कांग्रेस को 18-20 और अन्य को 9-11 सीटें दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें