राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धुआंधार प्रचार अभियान में जुटे हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर माथा टेकने के बाद सोमवार को राजस्थान में चुनावी यात्रा की शुरुआत की।
राहुल गांधी ने अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीदत के फूल और चादर पेश कर जियारत की। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 8
अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सचिन पायलट
- फोटो : ANI
दरगाह शरीफ के खादिमों ने राहुल गांधी को परंपरागत तरीके से जियारत करवाई। खादिम ने राहुल ने सिर पर साफा बांधा।
विज्ञापन
3 of 8
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
राहुल गांधी राजस्थान के पश्चिमी हिस्से जैसलमेर के पोकरण सहित तीन स्थानों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
4 of 8
अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सचिन पायलट
- फोटो : ANI
कांग्रेस के कार्यक्रम के मुताबिक राहुल 12.30 बजे पोकरण, दोपहर 2 बजे जालोर और शाम 4 बजे जोधपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सचिन पायलट ने पुष्कर में पूजा-अर्चना की
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
ख्वाजा गरीब की दरगाह पर माथा टेकने के बाद राहुल गांधी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 8
सचिन पायलट, राहुल गांधी पुष्कर में
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
ब्रह्मा मंदिर में राहुल गांधी ने ब्रह्मा जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। राहुल के साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
7 of 8
सचिन पायलट, राहुल गांधी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्रह्मा जी के मंदिर में दर्शन किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ब्रह्मा जी के दर्शन किए।