फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, बीकानेर में अमित शाह का रोड शो

Wed, 21 Nov 2018 08:08 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अमित शाह - फोटो : ani
छत्तीसगढ़ चुनाव से निपटने के बाद भाजपा ने राजस्थान में पूरी ताकत झोंक दी है। आज खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह राज्य के दौरे पर रहे। इस दौरान वो जयपुर और बीकानेर गए। ये तस्वीरें बीकानेर की हैं जहां अमित शाह ने रोड शो के जरिए प्रचार किया। 
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

2 of 6
अमित शाह - फोटो : ani
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  शाम 4 बजे बीकानेर पहुंचे। कर रहे है। रोड शो से पहले सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की सलाह ली गई जिसके बाद रुट तय किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा जनता तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। 
विज्ञापन

अमित शाह का रोड शो

3 of 6
अमित शाह - फोटो : ani
बीकानेर शहर में 7 विधानसभा सीटें हैं- बीकानेर पूर्व, बीकानेर पश्चिम, खाजूवाला, कोलायत, लुणकरणरसर, डूंगरगढ़ और नोखा। फिलहाल इनमें से 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा है जबकि दो कांग्रेस और एक निर्दलीय के पास है। 

उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन

4 of 6
अमित शाह - फोटो : @bjp4rajasthan
अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवारों डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, बिहारीला विश्नोई, पूनम कंवर, सुमित गोदारा, सिद्धि कुमारी और गोपाल जोशी के लिए जनता से वोट की अपील की। 
विज्ञापन

जयपुर में युवाओं से किया संवाद

5 of 6
अमित शाह - फोटो : @bjp4rajasthan
इससे पहले जयपुर में शाह ने 'युवां री बात, अमित शाह रे साथ' कार्यक्रम में शिरकत की। शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 2 लाख से ज्यादा युवाओं के साथ संवाद का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में 7 दिसंबर को है मतदान

6 of 6
अमित शाह - फोटो : @bjp4rajasthan
राजस्थान में भाजपा ने सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राजस्थान में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर थी। मतदान 7 दिसंबर को है और नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें