फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारक कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे अजमेर शरीफ

Sun, 02 Dec 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
विज्ञापन
1 of 6
ajmer sharif - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जवाब में कांग्रेस आचार्य प्रमोद कृष्णम को मैदान में उतारा है। अब जब मध्यप्रदेश चुनाव खत्म हो चुके हैं तो दिग्गज पार्टियों के सारे स्टार प्रचारक राजस्थान में होने वाले चुनाव  प्रचार की ओर बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Acharya Pramod Krishna at Ajmer Sharif - फोटो : अमर उजाला
इसी कड़ी में श्री कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम जिसे कांग्रेस ने भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ के काट के रूप में उतारा है वह रविवार को अजमेर शरीफ पहुंचे। उन्होंने आज अजमेर में प्रचार के बीच समय निकालकर दरगाह पर भी समय बिताया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Acharya Pramod Krishna at Ajmer Sharif - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार से राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में उनका दौरा शुरू हो गया है। वह गुरुवार को ही जयपुर पहुंच गए। पार्टी की ओर से आचार्य को वहां भेजा जा रहा है, जहां-जहां पर योगी की जनसभाएं हो चुकी हैं। 

4 of 6
Acharya Pramod Krishna at Ajmer Sharif - फोटो : अमर उजाला
 वे उत्तर प्रदेश के संभल सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे हमले करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Acharya Pramod Krishna at Ajmer Sharif - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव में भी कांग्रेस ने इसी थीम पर काम किया। जहां-जहां पर योगी की सभाएं हुई। उसके बाद प्रमोद आचार्य की सभाएं कराई गई। कांग्रेस प्रवक्ता सत्येंद्र राघव का कहना है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम पांच दिसंबर तक राजस्थान के दौरे पर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Acharya Pramod Krishna at Ajmer Sharif - फोटो : अमर उजाला
 अगले छह दिनों तक कांग्रेस के 40 दिग्गज नेता प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। कुछ सीटों पर तो दो से तीन जनसभाएं तक की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें