राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पहले ही यहां सत्ता विरोधी रुझान चल रहा है, उसपर टिकट वितरण से नाराज नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की राह और मुश्किल कर दी है। अब तक कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें विधायक, सांसद और मंत्री भी शामिल हैं। अब तक किन-किन बड़े नामों ने भाजपा छोड़ी आइए जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार को दौसा से भाजपा सांसद हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल हो गए। मीणा ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरीश मीणा ने चुनाव में अपने भाई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नमोनारायण मीणा को हराया था। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में राज्य के पुलिस प्रमुख रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी हरीश मीणा मार्च 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
राजस्थान चुनाव
बुधवार को ही भाजपा विधायक हबीबुर्रहमान ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। नागौर से विधायक रहमान को भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में जगह नहीं दी गई थी। इससे नाराज होकर वह भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। 2008 में भाजपा में शामिल होने से पहले रहमान कांग्रेस में ही थे।
4 of 5
राजस्थान चुनाव
इससे पहले वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे सुरेंद्र गोयल ने पहले मंत्रिपद से इस्तीफा दिया फिर भाजपा भी छोड़ दी। इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 12 नवंबर को उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पाली के जैतरण से विधायक गोयल को 2014 में मंत्री बनाया गया था। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं।
वहीं, भाजपा के बागी निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल अपनी नई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से राजस्थान विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर चुके हैं। उनका कहना है कि उनकी भाजपा छोड़कर भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले घनश्याम तिवाड़ी और बसपा से भी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।