फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले- इस बार पैराशूट कटेगा, कांग्रेस में 4-5 साल काम करो फिर विधायक बनो

Wed, 10 Oct 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
विज्ञापन
1 of 5
राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने फिर राफेल मुद्दे पर सरकार से कई सवाल पूछे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि देश में रोजगार एक बड़ी समस्या है लेकिन भारत सरकार का इस पर ध्यान नहीं है। कुछ खास लोगों को मोदी सरकार फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन देश में आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

2 of 5
rahul gandhi
उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी और महिला विरोधी है। वह इस दौरान राजस्थान के भरतपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने किसानों का एक भी रुपए का कर्जा माफ नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
rahul gandhi
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हिंदुस्तान के दो टुकड़े कर दिए हैं। एक अमीरों का दूसरा गरीबों का। अमीर आसमान में हेलीकॉप्टर से उड़ता है। जिसका इन नीचे वालों से कोई लेना देना नहीं है।   उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार आते ही हम 24 घंटे लोगों को रोजगार देने में लगा देंगे। लेकिन हम झूठ नहीं बोलेंगे। हम नहीं कहेंगे कि हम आपको हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे या फिर हर किसी के अकाउंट में 15 लाख रुपए डालेंगे। हां लेकिन हम लोगों को रोजगार और उनकी मदद करने में 24 घंटे लगा देंगे। आपको लगेगा कि यह आपकी सरकार है। हम ऐसा जरूर करके दिखाएंगे। 

4 of 5
rahul gandhi
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान ने जब हमारी सरकार बनेगी तो वो कांग्रेस की सरकार तो होगी ही लेकिन वो हमारे कार्यकर्ताओं की सरकार भी होगी, वो आम जनता की सरकार भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahul gandhi
उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैराशूट की तरह आते हैं और कांग्रेस का विधायक बनना चाहते हैं लेकिन इस बार मैं वो पैराशूट काटने वाला हूं। उन्होंने कहा कि अब पार्टी में वही विधायक बनेगा जो कार्यकर्ता की तरह 4-5 साल काम करेगा। काम करने के बाद ही कुछ मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें