राजस्थान विधानसभा चुनाव की अग्निपरीक्षा में पास होने के लिए नेताओं का मंदिर जाने का सिलसिला जारी है। तमाम नेता जीत का आशीर्वाद मांगने मंदिर पहुंच रहे हैं। चुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन था और इस दिन कई दिग्गजों ने पर्चा दाखिल किया। इन्हीं में एक दिग्गज नेता रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट। पर्चा भरने से पहले पायलट ने वैष्णो देवी, जयपुर के मोती डूंगरी मंदिर और टोंक के भूतेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन
2 of 4
सचिन पायलट
मंदिरों के दर्शन के बाद के बाद एक रैली करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने टोंक से अपना नॉमिनेशन भरा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अजमेर से सांसद रघु शर्मा मौजूद रहे। टॉप विधानसभा सीट में गुर्जर मुस्लिम और अन्य जातिगत गणित के चलते सचिन पायलट आश्वस्त हैं कि उन्हें इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी यूनुस खान को उतारा है।
विज्ञापन
3 of 4
वसुंधरा राजे
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 17 नवंबर को झालावाड़ सचिवालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया था। नामांकन से पहले वसुंधरा ने झालावाड़ के श्री राड़ी बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की थी। वह जिले की झालरापाटन सीट से चुनावी मैदान में हैं।