भारत में कई रहस्यमयी मंदिर मिल जाएंगे, जिनके राज से विज्ञान भी पर्दा नहीं उठा पाया है। ऐसा ही एक मंदिर राजस्थान के बीकानेर में है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। खास बात है कि इस मंदिर में करीब 25 हजार से भी ज्यादा चूहे रहते हैं लेकिन यहां आज तक कोई बीमारी नहीं फैली। चलिए नवरात्रि पर हम आपको इस चमत्कारी मंदिर के बारे में बताते हैं।