फेरों की रस्म के दौरान आदित्य और एलाइजा
- फोटो : अमर उजाला
गांव से सोशल मीडिया तक चर्चा
इस शादी की चर्चा आकोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गई। लोग इस बात को लेकर आश्चर्य और गर्व व्यक्त कर रहे हैं कि एक विदेशी बहू ने इतनी सहजता से भारतीय परंपराओं को अपनाया।
सोशल मीडिया पर भी यह शादी चर्चा का विषय बन गई है, जहां लोग इसे सांस्कृतिक समन्वय की मिसाल बता रहे हैं।
दो संस्कृतियों का खूबसूरत संगम
आदित्य और एलाइजा का विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो अलग संस्कृतियों का संगम है। यह कहानी दिखाती है कि प्रेम सीमाओं से परे होता है और जब आपसी सम्मान हो, तो परंपराएं भी सहजता से अपनाई जा सकती हैं। आकोड़ा गांव इस अनोखी शादी को लेकर गर्व महसूस कर रहा है और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहा है।