ज्योति मिर्धा ने विधायक रेवंतराम डांगा को रसा कक्सी में दी पटखनी
- फोटो : अमर उजाला
रस्साकशी में विधायक डागा को हराया
जानकारी के मुताबिक, 21 सितंबर को नागौर में एक सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक राजस्थानी खेल ‘रसा कक्सी’ (रस्साकशी) का आयोजन हुआ। इस खेल में डॉ. ज्योति मिर्धा ने खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को चुनौती दी। मुकाबले के दौरान मिर्धा ने रस्सी मजबूती से थामे रखी, जबकि विधायक डांगा संतुलन खो बैठे और गिर गए। यह दृश्य देखकर उपस्थित भीड़ में ठहाके गूंज उठे। मिर्धा ने मुस्कुराते हुए कहा कि सियासत हो या खेल, जीत की रस्सी मजबूती से पकड़नी पड़ती है।