फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: बारां में बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों से संपर्क टूटा, दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत

Tue, 24 Jun 2025 04:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बीते तीन दिनों से पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में हो रही बारिश के बीच कई नदी-नाले ऊफान पर हैं। हाड़ौती के बारां में लगातार बारिश के चलते कई गांवों का संपर्क टूट गया है और जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
बारां में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच बारां जिले में कई नदियां और नाले सोमवार को भी ऊफान पर रहे, जिससे जिले के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पिछले 24 घंटों में बारां जिले के शाहाबाद में 193 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश के कारण मांगरोल में 70 साल पुरानी दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया, जिले में अब बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 

देवरी में पलको नदी का पानी बस्तियों में घुसने से कई घर जलमग्न हो गए हैं। इसी तरह की स्थिति अटरू क्षेत्र में भी देखने को मिली है। अटरू के पास पार्वती-किशनपुरा बांध पर 12 फीट ऊंची जलधारा बह रही है। यहां हाई लेवल ब्रिज के पिलर 25 फीट तक पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बस्तियों में पानी भरा - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक सामान्य से 133 प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी

जिले की ग्राम पंचायत यावदा की सीमा पर स्थित ग्राम पीतामपुरा और रामपुरा के मध्य चारागाह भूमि पर रुके भेड़पालक पार्वती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण टापू में फंस गए। ये भेड़पालक पाली, ब्यावर, अजमेर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों से आए हुए थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और भेड़पालकों को निकालने का काम शुरू किया। अलग-अलग स्थानों से लोगों के फंसे होने की सूचनाएं मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी को सुरक्षित निकालकर ग्राम रामपुरा सुंडा के प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से भोजन और पानी की व्यवस्था भी की गई।
 
विज्ञापन

3 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
वहीं बारां शहर में भी पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी रिमझिम और तेज बारिश होती रही। बीते 24 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रिकॉर्ड की गई वर्षा इस प्रकार रही मांगरोल में 180 मिमी, शाहाबाद में 166 मिमी, किशनगंज में 113 मिमी, बारां में 94 मिमी, अंता में 34 मिमी, छबड़ा में 26 मिमी, छीपाबड़ौद में 25 मिमी और अटरू में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

4 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
इधर भंवरगढ़ क्षेत्र में मूसलधार बारिश के कारण भंवरगढ़-नाहरगढ़ मार्ग स्थित बरनी नदी की पुलिया तेज बहाव में बह गई। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। साथ ही विद्युत विभाग की आपूर्ति लाइन भी बह गई, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कई जगहों पर बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया है। तेज बहाव और दबाव के चलते पुलिया के साथ-साथ 123 केवी की बिजली लाइन भी बह गई है, जिससे इस मार्ग पर अब तक यातायात बंद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें