शहीदों पर माल्यार्पण करते हुए
- फोटो : Social Media
भारत-पाक युद्ध 1965 में रेलवे के 17 कर्मचारियों ने देश की रक्षार्थ प्राण न्यौछावर कर दिए। इस दौरान नंदराम गेगमेंट, भंवरिया कांटेवाला, माला गैंगमैन, मधा, हुकमाराम, चिमाराम, रावताराम, लालाराम, खीमराज, जेहाराम, देवी सिंह खलासी, चुन्नीलाल ड्राइवर, माधो सिंह फायरमैन, मुल्तानाराम पेंटर, करनाराम ट्रॉलीमैन, हेमाराम खलासी और चिमन सिंह फायरमैन शहीद हो गए थे।