Rajasthan Lok Sabha Result 2024: राजस्थान से चार केंद्रीय मंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र शेखावत, भूपेंद्र यादव और कैलाश चौधरी शामिल रहे। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। आज इस सीटों पर मतगणना हो रही है। जानिए कौन जीत की ओर बढ़ रहा है और कौन हार का मुंह देख सकता है।