फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें श्रद्धा: खाटूश्यामजी का फागुनी लक्खी मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sun, 06 Mar 2022 07:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राजस्थान के सीकर में शुरू हुए मेले में बाबा श्याम के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमडना शुरू हो गया। कोई वाहन तो कोई पैदल व पेट पलायन करता हुआ बाबा के दर पर पहुंच रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
सीकर में चल रहे मेले में पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala
देश के विख्यात खाटूश्यामजी का वार्षिक लक्खी मेला रविवार से शुरू हो गया। राजस्थान के सीकर में शुरू हुए मेले में बाबा श्याम के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमडना शुरू हो गया। कोई वाहन तो कोई पैदल व पेट पलायन करता हुआ बाबा के दर पर पहुंच रहा है। बाबा श्याम के जयकारे भी हर तरफ गूंजने लगे हैं। इस बीच रविवार को बाबा श्याम का श्रृंगार कोलकाता के लाल व सफेद फूलों से किया गया। इधर, मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ने की संभावनाओं के मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। खुद कलक्टर अविचल चतुर्वेदी भी मेले का बंदोबस्त देखने पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सीकर में चल रहे मेले में नाचते-गाते हुए पहुंच रहे हैं श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala
रींगस रोड के मुख्य मार्ग से प्रवेश
खाटू मेले में इस बार भी एक ही प्रवेश मार्ग रींगस रोड से बनाया गया है। जहां से बिजली ग्रिड स्टेशन व चारण खेत के जिगजैग को पार करते हुए श्याम मंदिर में प्रवेश मिल रहा है। पदयात्रियों को ध्यान में रखते हुए रींगस से खाटू सड़क मार्ग को प्रशासन ने रात को ही नो व्हिकल जोन घोषित कर दिया। ऐसे में अब वाहनों को मंढा मोड़ से प्रवेश दिया जा रहा है, जो वाया हनुमानपुरा होते हुए रींगस रोड पर बने बिजली ग्रिड के पीछे मैदान में बने पार्किंग में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, वाहनों की वापसी अलोदा से होकर पलसाना से रखी गई है। तोरण द्वार के पास बने रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

3 of 6
भजन-कीर्तन करते लोग। - फोटो : Amar Ujala
12 बूथ पर 280 चिकित्साकर्मियों की ड्यूटी
बीसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार स्वामी ने बताया कि मेले में चिकित्सा स्टाफ के 12 बूथ स्थापित किए गए हैं। जिसमें करीब 280 चिकित्सक व नर्सिंगकर्मी 8-8 घंटे की 3 पारियों में अपनी सेवाएं देंगे। आपातकाल के लिए अस्पताल परिसर में दो आईसीयू बेड लगाए गए है। करीब दस एंबुलेंस मेले में लगाई गई है।

4 of 6
भारी संख्या में पहुंच रहे लोग। - फोटो : Amar Ujala
आठ सेक्टरों में विभाजित मेला क्षेत्र
प्रशासन ने संपूण मेला क्षेत्र को आठ सेक्टर में विभाजित किया है। जिसमें पहला सेक्टर श्री श्याम मंदिर परिसर, दूसरा मुख्य मेला ग्राउंड व लाला मांगेराम धर्मशाला, तीसरा सेक्टर लखदातार ग्राउंड व लामियां तिराहा, चौथा सेक्टर चारण खेत व मेला डायवर्जिंग तक, पांचवा सेक्टर खाटू शहर मध्यम भाग, छठवा सेक्टर थाने के पीछे वह बाहरी क्षेत्र, सातवां सेक्टर मंढा रोड से पार्किंग में, पार्किंग क्षेत्र में वाहन निकासी मार्ग, आठवां सेक्टर रिंगस खाटू मार्ग में मंडा मोड तक है।

विज्ञापन

5 of 6
खाटू श्यामजी। - फोटो : Amar Ujala
आज से 24 घंटे होंगे बाबा के दीदार
6 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले मेले की शुरुआत रविवार अवकाश के दिन से होने जा रही है। जिसके चलते भक्तों की भीड़ बढने के कारण प्रशासन और मंदिर के कपाट 24 खुले रखने का निर्णय लिया है। भोग एवं साफ-सफाई के लिए कुछ देर के लिए दर्शन व्यवस्था को रोका जाएगा। शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ होने के कारण मंदिर दिनभर खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान
  • मेले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 
  • प्रदेश के बाहरी श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर टेस्ट व कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज की अनिवार्यता होगी। 
  • प्रदेश के श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन की दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
  • भंडारों व लाउड स्पीकर के साथ भजन कीर्तन पर रोक होगी।
  • प्रसाद व माला चढ़ाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें