कन्हैया लाल का बेटा यश।
- फोटो : अमर उजाला
यश ने कहा, पिता के जाने का दर्द क्या होता है, यह हमने झेला है। हर रोज हमें उनकी कमी महसूस कराता है। उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता और न कभी कर पायेगा। जिस तरह से मेरे पिता की निर्मम हत्या की गई है, उस सदमे से हमारा परिवार आज भी बाहर नहीं निकल पाया है। मेरी और मेरे परिवार की एक इच्छा है कि हमें न्याय मिले। हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।