फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case: फारूकी-तैयब हत्यारा कौन? छह टुकड़ों में काटकर गाड़ा, 21 दिन बाद जली चिता; अनीता हत्याकांड की कहानी

Tue, 11 Feb 2025 11:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur Beautician Murder Case: राजस्थान के जोधपुर जिले में तीन महीने पहले उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल से भी ज्यादा खौफनाक हत्याकांड हुआ। एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को छह टुकड़ों में काट दिया गया। इसका आरोप गुलामुद्दीन और तैयब समेत चार पर है। अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। पढ़िए, खौफनाक मर्डर की कहानी...
विज्ञापन
1 of 8
अनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
Anita Choudhary Jodhpur Murder Case: तारीख, 27 अक्तूबर जोधपुर में रहने वाली 50 साल की अनीता चौधरी अपने पार्लर से निकलकर एक टैक्सी में बैठी और चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। तीन दिन बाद 30 अक्तूबर की रात पुलिस ने 42 साल के गुलामुद्दीन फारूकी के घर के पास से एक 10 फीट गहरे गड्ढे से अनीता की लाश बरामद की। छह टुकड़ों में कटी हुई लाश गड्ढे से बाहर निकली, जिसके देखकर सब दंग रह गए।

पुलिस ने टुकड़ों में कटी लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा और आगे की जांच शुरू की। उधर, अनीता के परिजन जोधपुर के भगत की कोठी स्थित तेजा मंदिर में धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। वे अनीता का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी तैयार नहीं हुए। आखिरकार, 21 दिन बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 19 नवंबर को परिजनों की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों सहमति बनी, इसके बाद अनीता का अंतिम संस्कार हो सका। अनीता की खौफनाक हत्या, 21 दिन तक अंतिम संस्कार का इंतजार करने के बाद भी अब तक उसके हत्यारों की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। यह मर्डर मिस्ट्री अबेदा परवीन, गुलामुद्दीन फारूकी, तैयब अंसारी और अनीता की सहेली सुनीता के बीच फंसी हुई है। जिसे सुलझाने में राजस्थान में सफल नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

2 of 8
हादसे वाली जगह पर पुलिस व एफएसएल की टीम - फोटो : अमर उजाला

28 नवंबर 2024 को राजस्थान सरकार ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंषा भेजी। लेकिन, गृह मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने में समय लंबा समय लगा। 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तीन फरवरी को सीबीआई ने केस दर्ज किया। अनीता हत्याकांड में पुलिस ने गुलामुद्दीन फारूकी और उसकी पत्नी अबेदा परवीन को मुख्य आरोपी बनाया था। लेकिन, सीबीआई ने इन दोनों के अलावा तैयब अंसारी और मृतका अनीता की सहेली सुमन को भी आरोपी बनाया है। आइए, अब जानते हैं ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड की पूरी कहानी, जिसे उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड से भी खौफनाक बताया जा रहा है।  

विज्ञापन

3 of 8
पति मनमोहन और मृतका अनीता - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले जानिए कौन है अनीता, कब लापता हुई, कहां और कैसे मिली टुकड़ों में लाश? 
जोधपुर की सरदारपुरा में रहने वाली अनीता चौधरी पति मनमोहन चौधरी ब्यूटी पार्लर संचालिका थीं। वह, प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से भी जुड़ी थी। 27 अक्तूबर को अनीता दोपहर करीब 2:30 बजे अपना पार्लर बंद कर टैक्सी से कहीं गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। टैक्सी के नंबर के जरिए पुलिस उसके चालक तक पहुंची। चालक ने बताया कि उसने महिला को शहर के बाहर गांगाणा क्षेत्र में एक घर के सामने छोड़ा था।

पुलिस उस घर तक पहुंची तो वह अनीता के ब्यूटी पार्लर के पास रफू का काम करने वाले गुलामुद्दीन फारूकी का था। पुलिस ने गुलामुद्दीन के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन वह घर नहीं मिला। पुलिस की जांच जारी रही, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। शक होने पर पुलिस ने गुलामुद्दीन की पत्नी अबेदा परवीन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गई। अबेदा ने पुलिस को बताया कि अनीता की हत्या कर उसके शव को घर के पास गड्ढे में दफना दिया। 30 अक्तूबर को पुलिस ने गड्ढे की खुदाई की, करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद पुलिस को एक बोरी मिली, जिसमें अनीता का शव था। बोरी खोलने पर पुलिस को शव के छह टुकड़े मिले। बाद में पुलिस ने मुंबई से आरोपी गुलामुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया था।  

4 of 8
सीसीटीवी में कैद अनीता - फोटो : अमर उजाला

अंतिम संस्कार में लगे 21 दिन, क्यों हुई इतनी देरी? 
खौफनाक मौत के बाद अनीता का अंतिम संस्कार भी लंबा हो गया। उसके टुकड़ों में बंटे शव को 21 दिन बाद चिता मिली। इसका कारण था परिजनों की मांगे, जिन्हें पूरा करने पर प्रशासन को 21 दिन का समय लग गया। दरअसल, अनीता का शव मिलने के अगले दिन उसके परिजन जोधपुर के भगत की कोठी स्थित तेजा मंदिर में धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी, उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग पर अड़ गए। साथ हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने और मुआवजा देने की मांग करने लगे। 19 नवंबर को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।  

विज्ञापन

5 of 8
यह हैं अनीता की हत्या के चार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने चार्जशीट में किसे और क्यों बनाया आरोपी? 
पुलिस ने अनीता हत्याकांड की चार्जशीट 30 जनवरी को कोर्ट में पेश की थी। इसमें पुलिस ने अनीता की हत्या का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन और सह आरोपी उसकी पत्नी आबिदा को माना था। पुलिस का कहना था कि अनीता की हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी। गुलामुद्दीन ने उसकी हत्या की थी और आबिदा ने उसका साथ दिया था। उसे हत्याकांड की पूरी जानकारी थी, लेकिन उसने पुलिस का साथ नहीं दिया। पुलिस ने आरोपी गुलामुद्दीन के घर से एक लोहे का ग्राइंडर जब्त किया था, जिसे सबूतों में शामिल किया गया था। साथ ही पुलिस को आरोपी के घर की तलाशी में नींद की गोलियां, नशे के लिक्विड और कुछ केमिकल के डिब्बे भी मिले थे। हालांकि, पुलिस को घर में कहीं भी खून के धब्बे नहीं मिले थे। ऐसे में माना जा रहा था कि केमिकल का इस्तेमाल खून साफ करने के लिए किया गया था। 

विज्ञापन

6 of 8
21 दिन चला था परिजनों का धरना - फोटो : अमर उजाला

हत्याकांड की जांच में कैसे हुई सीबीआई की एंट्री?   
अनीता का शव मिलने के बाद से उसके परिजन धरने पर बैठ गए थे। वे हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे। धरना समाप्त करने को लेकर 19 नवंबर 2024 को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई बैठक में सीबीआई से जांच की मांग भी मानी गई थी। 28 नवंबर को प्रदेश सरकार ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंषा भेजी थी। लेकिन, सीबीआई के केस दर्ज नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

इस कोर्ट ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद हुई सुनवाई में सरकार की ओर से समय मांगा गया, कोर्ट 27 फरवरी को अगली तारीख तय कर दी। इधर, गृह मंत्रालय ने 21 जनवरी को हत्याकांड की जांच के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। तीन फरवरी को सीबीआई ने केस दर्ज किया। जिसमें गुलामुद्दीन फारूकी, उसकी पत्नी अबेदा परवीन, तैयब अंसारी और मृतका अनीता की सहेली सुमन को आरोपी बनाया है। पांच फरवरी को सीबीआई की टीम ने पुलिस अधिकारियों से केस हिस्ट्री अपने कब्जे में ले ली। अनीता हत्याकांड की जांच उप अधीक्षक प्रणब दास कर रहे हैं। 

विज्ञापन

7 of 8
मृतका अनीता - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं चार आरोपी गुलामुद्दीन, अबेदा, तैयब और सुमन
हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की अनीता के पार्लर के सामने रफू की दुकान है। गुलामुद्दीन अनीता को बहन कहकर ही बुलाता था। दोनों कई साल से एक दूसरे जानते थे। उनके परिवारिक संबंध भी थे। अबेदा गुलामुद्दीन की पत्नी है वह भी अनीता को अच्छे से जानती है। तीसरा आरोपी तैयब अंसारी प्रॉपर्टी डीलर है। वह अभी अनीता को जानता था। वहीं, मृतका अनीता भी प्रॉपर्टी के काम से जुड़ी हुई थी। सीबीआई की ओर से दर्ज केस में चौथी आरोपी अनीता की सहेली सुनीता है।

अनीता के पति मनमोहन और सहेली सुमन की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें दोनों तैयब अंसारी को लेकर बात कर रहे थे। वहीं, अनीता की बड़ी बहन मिनाक्षी का कहना है कि 27 अक्तूबर की शाम उसकी अनीता से बात हुई थी। तब उसने सुमन के साथ होने की बात कही थी। वहीं, अनीता के लापता होने के बाद सुमन ने उसके पति मनमोहन को बार-बार कॉल कर उसके बारे में पूछती रही। ऐसे में इस हत्याकांड को लेकर कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने के लिए सीबीआई इन चारों आरोपियों से पूछताछ करेगी। 

अनीता के परिवार का क्या आरोप? 
पुलिस ने चार्जशीट में लूट को अनीता की हत्या का कारण माना है। वहीं, अनीता के पति मनमोहन का आरोप है कि साजिश के तहत अनीता की हत्या की गई है। इसमें तैयब अंसारी की बड़ी भूमिका है। उनका आरोप है तैयब ने गुलामुद्दीन को अनीता की हत्या की सुपारी 10 लाख में दी थी। इसके लिए सात लाख रुपये एडवांस भी दिए गए थे। वहीं, मनमोहन चौधरी ने कोर्ट को बताया था कि तैयब अंसारी और अनीता का प्रॉपर्टी के काम करते थे। 2010 से ही दोनों के बीच पैसों का लेनदेन हो रहा था। इसके स्टेटमेंट भी उन्होंने कोर्ट में पेश किए थे। उन्होंने पुलिस पर मामले की सही जांच नहीं करने के आरोप भी लगाएं हैं। 

विज्ञापन

8 of 8
अनीता हत्याकांड में अब तक अनसुलझे हैं यह सवाल - फोटो : अमर उजाला

गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी ने क्या कबूला?
जानकारी के अनुसार, पुलिस पूछताछ में गुलामुद्दीन ने बार-बार अपने बयान बदले थे। उसने एक बार मीट काटने वाले बड़े चाकू से अनीता की हत्या करने की बात कही। इसके बाद हथौड़े से सिर पर बार कर हत्या की बात कही थी। वहीं, उसकी पत्नी आबेदा ने पुलिस को बताया था कि गुलामुद्दीन किसी और से अनीता की हत्या कराने वाला था। यह बात उसने उसे कॉल पर बातचीत के दौरान बताई थी। हालांकि, इस हत्याकांड का सच क्या यह अब तक साफ नहीं हो सका है। 

अब तक अनसुलझे हैं यह सवाल? 

  • अनीता की हत्या क्यों की गई, क्या सिर्फ लूट के लिए इस तरह का जघन्य अपराध संभव है?
  • पुलिस ने जिसे मामूली पूछताछ के बाद छोड़ दिया उस तैयब अंसारी की हत्याकांड में क्या भूमिका है? क्या अनीता के पति मनमोहन के आरोप सही हैं? 
  • अनीता की दोस्त सुमन क्या छिपा रही है? उसने पहले कहा था- ' मुझे अंसारी के बारे में सब पता है, सब पुलिस को बताऊंगी'। अब कह रही, मैंने अनीता दीदी से सिर्फ उसका नाम सुना था, आज तक देखा नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें