जोधपुर जिले के फलोदी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भादू रेस्टोरेंट के पास खड़ी मजदूरों से भरी लोडिंग टैक्सी को पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह महिलाओं और तीन बच्चों सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद ईएमटी महेंद्र सिंह भाटी और पायलट मोहन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को फलोदी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।