आज 31 अगस्त को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में बड़ी संख्या में बप्पा के भक्त उनके दरबार में पहुंचेंगे। ऐसे तो देश में कई गणेश मंदिर हैं लेकिन हम आपको भगवान के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े अपनी प्रेम की अर्जी लगाने पहुंचते हैं। मान्यता है कि देवा प्रेमियों के प्रेम की नैया पार लगाते हैं। यही वजह है कि राजस्थान के इस मंदिर में स्थापित गणेश को 'इश्किया गणेश' कहते हैं।