झालावाड़ स्कूल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा बयान- अब कलेक्टर झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर का बयान भी जानना जरूरी है, क्योंकि एक तरफ गांव वाले स्कूल के भवन की शिकायत कर रहे थे, पर सिस्टम को लगी जंग ने उनकी आवाज न तो शिक्षा विभाग तक पहुंचाई न ही कलेक्टर तक। कलेक्टर अजय सिंह राठौर ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए थे कि ऐसा कोई स्कूल है तो वहां की छुट्टी कर दें। जर्जर भवन की सूचना वाले स्कूलों में भी इस स्कूल का नाम नहीं था। अब इसकी जांच करवाएंगे कि हादसे के क्या कारण हैं।
इन तीन बयानों से तस्वीर बिलकुल साफ हो जाती है कि बच्चों की मौत के आरोपी कौन हैं? गांव वाले भवन की शिकायत कर रहे हैं। शिकायत जहां तक पहुंचनी चाहिए, वहां तक पहुंच नहीं रही है। अब हादसे के बाद जब बच्चों की मौत हो गई तब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कह रहे हैं कि 2000 स्कूलों को ठीक किया जा रहा है और हादसे के दोषी वे खुद हैं।