सायला पुलिस ने ठग गिरोह का किया भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवक से ऐसे की गई ठगी
इस मामले में विशाला निवासी लाबूराम ने सायला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 28 जुलाई को उसे इंस्टाग्राम व वाट्सएप कॉल के जरिए एक युवक ने खुद को ईश्वरसिंह सोढा बताते हुए ‘रील बनाने’ के बहाने महाराणा प्रताप चौक, विशाला बुलाया। वहां से लाबूराम को कार में बैठाकर कोरा क्षेत्र ले जाया गया। रास्ते में चार और युवक गाड़ी में सवार हो गए। सभी ने मिलकर उसे डराया, मोबाइल छीना और फोन का लॉक खुलवाकर ₹1.93 लाख विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे पांथेड़ी गांव के पास उतार कर आरोपी फरार हो गए।