फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजधानी में दिनभर चली बादलों की आंख-मिचौली, प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बरसा पानी

Sun, 13 Jul 2025 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सावन शुरू होने के साथ ही राजस्थान में मौसम की आंख-मिचौली भी शुरू हो गई है। राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी जयपुर में शनिवार को बादल डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन
1 of 3
राजधानी में बादलों की आंख-मिचौली - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में मानसून मेहरबान है। राजधानी जयपुर में शनिवार को सावन की रिमझिम फुहारें चलीं। बादलों ने आसमान में ऐसा नजारा बनाया कि मानों कैनवास पर पहाड़ों की सुंदर तस्वीर हो। दुर्गापुरा से महारानी फार्म की तरफ जाने वाली सड़क पर बादलों ने ऐसा आभास दिया कि जैसे बड़े-बड़े पहाड़ यहां अचानक आ खड़े हुए हों। जबकि असल में यहां कोई पहाड़ नहीं हैं लेकिन बादलों के समूह ने खुद ऐसा नजारा आसमान में बना डाला। देखने में यह नजारा आंखों को बेहद सुकून देने वाला था।
विज्ञापन

2 of 3
कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: सावन में लगेगी बारिश की झड़ी, राजस्थान में मानूसन को लेकर आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

जयपुर में शनिवार को मौसम उतार-चढ़ाव वाला रहा। यहां दिन में हल्के बादल रहे और कई जगह बूंदाबांदी हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। झालावाड़, धौलपुर, करौली और अलवर में तेज बारिश हुई। झालावाड़ में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
झालावाड़ में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा - फोटो : अमर उजाला
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ के मनोहर थाना में 108 एमएम दर्ज हुई। वहीं धौलपुर के सैंपऊ में 50, भरतपुर के नगर में 38, बांसवाड़ा के सलोपत में 35 एमएम बारिश हुई। अलवर के थानागाजी में 50, गंगानगर के केसरीसिंहपुर में 31 और उदयपुर में 36 एमएम बरसात हुई। इन जिलों के अलावा सिरोही, चित्तौड़गढ़, करौली, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें