फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: प्रदेश में झमाझम जारी, बांसवाड़ा में 8 इंच बरसा पानी, बिजली गिरने से युवक की मौत

Thu, 26 Jun 2025 10:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में झमाझम का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बांसवाड़ा में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। चित्तौड़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बांसवाड़ा में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 190 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में बुधवार को अच्छी बारिश हुई। अजमेर के मसूदा में 77 मिमी, विजयनगर में 41 मिमी, नागौर के कुचामन में 26 मिमी, राजसमंद के भीम में 20 मिमी, पाली के मारवाड़ जंक्शन में 27 मिमी, बीकानेर के नोखा में 10 मिमी और श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 36 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें: Banswara News: GGTU इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल छात्रों का कमाल, स्क्रैप से बनाया अनोखा ‘रस्ट रनर’, video

जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भी एक इंच तक वर्षा हुई, जिसमें रामपुरा डाबरी में 17 मिमी, किशनगढ़-रेनवाल में 10 मिमी और पावटा में 22 मिमी बरसात दर्ज की गई। इधर चित्तौड़गढ़ में किले पर घूमने गए युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए थे इसी दौरान उन पर बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में बुधवार को दिन में तेज धूप और गर्मी रही। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 41.3, बीकानेर में 40 और बाड़मेर में 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शाम होते-होते इन इलाकों में मौसम ने करवट ली और घने बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। राज्य में 1 जून से अब तक सामान्य से 135 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें