राजस्थान में 1 से 19 जून तक सामान्य से 71% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार जून में प्रदेश में सामान्य रूप से 23.3 एमएम वर्षा का औसत है लेकिन इस बार अब तक 40 एमएम बारिश हो चुकी है।
गुरुवार को जयपुर, टोंक, कोटा, बांसवाड़ा, पाली, जालौर, बूंदी सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। जयपुर में दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ इसमें सांगानेर, माधोराजपुरा, चाकसू, फागी समेत कई जगह बारिश हुई। चौमूं में 45, जोबनेर-मोजमाबाद में 20-20, चाकसू में 12, सांभर में 46, फुलेरा में 113 और जमवारामगढ़ में 30 मिमी बारिश दर्ज हुई।