फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: तरबतर हुई धोरों की धरती, आज कोटा संभाग समेत प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

Fri, 20 Jun 2025 07:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मानसून आने के साथ ही जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया। गुरुवार को जयपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, टोंक, पाली, बांसवाड़ा, जालौर और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
1 of 3
प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में 1 से 19 जून तक सामान्य से 71% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार जून में प्रदेश में सामान्य रूप से 23.3 एमएम वर्षा का औसत है लेकिन इस बार अब तक 40 एमएम बारिश हो चुकी है।

गुरुवार को जयपुर, टोंक, कोटा, बांसवाड़ा, पाली, जालौर, बूंदी सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। जयपुर में दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ इसमें सांगानेर, माधोराजपुरा, चाकसू, फागी समेत कई जगह बारिश हुई। चौमूं में 45, जोबनेर-मोजमाबाद में 20-20, चाकसू में 12, सांभर में 46, फुलेरा में 113 और जमवारामगढ़ में 30 मिमी बारिश दर्ज हुई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें: Rajasthan: बांसवाड़ा में बरसात की बहार, मानसून की झमाझम से मौसम सुहाना, किसानों के चेहरे खिले

मौसम विभाग ने आज और कल कोटा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहीं अगले सप्ताह के पूर्वानुमानों में राजस्थान में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अजमेर में 34.8, अलवर 31.5 डिग्री, जयपुर में 34.6 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 31.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.1 डिग्री, बाड़मेर में 39.8 डिग्री, जैसलमेर में 44.6 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री, बीकानेर में 42.2 डिग्री, चूरू में 39.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 42.3 डिग्री और माउंट आबू में 24.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें