राजस्थान में झमाझम बारिश की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
मानसून का असर 20 से ज्यादा जिलों में
मानसून अब तक 20 से अधिक जिलों को कवर कर चुका है। गुरुवार को जयपुर में चार इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि कोटा, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा और दौसा में दो इंच तक वर्षा हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई, जिससे गर्मी से राहत मिली।
बारिश बनी राहत भी, आफत भी
राजस्थान में मानसून की दस्तक जहां राहत लेकर आई है, वहीं सरकारी विभागों की लापरवाही और तैयारियों की पोल भी खोल दी है। जयपुर जैसे बड़े शहर में सड़कों का धंसना और व्यापक जलभराव आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।