Rajasthan Hot seats: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में 13 सीटें ऐसी हैं, जिन पर हो रहे मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। इसका कारण इन पर चुनाव लड़ रहे चेहरे हैं। विस्तार से जानिए कौन है किसकी टक्कर में और इन सीटों का क्या है समीकरण...
राजस्थान विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का आज फैसला होने वाला है। कौन सी पार्टी अगले पांच साल के लिए सत्ता की बागडोर संभालने वाली है इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण वैसे तो कई पार्टियां मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा में ही है। उनमें भी 13 सीट ऐसी हैं जो हॉट सीट कहलाती हैं, जिन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद से ये हलचल और तेज गई है। आइए जानते हैं राजस्थान की उन 13 हॉट सीट के बारे में जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें लगी हुई हैं।
प्रदेश की इन सीटों पर सबकी निगाहें
सीट क्रमांक
विधानसभा सीट
भाजपा प्रत्याशी
कांग्रेस प्रत्याशी
परिणाम\रुझान
1
तारानगर
राजेंद्र राठौड़
नरेंद्र बुडानिया
राजेंद्र राठौड़, हारे
2
लक्ष्मणगढ़
सुभाष मेहरिया
गोविंद सिंह डोटासरा
गोविंद सिंह डोटासरा, जीते
3
झोटवाड़ा
राज्यवर्धन राठौड़
अभिषेक चौधरी
राज्यवर्धन राठौड़, जीते
4
आमेर
सतीश पूनिया
प्रशांत शर्मा
प्रशांत शर्मा, जीते
5
विद्याधर नगर
दीया कुमारी
सीताराम अग्रवाल
दीया कुमारी, जीतीं
6
तिजारा
बाबा बालकनाथ
इमरान खान
बाबा बालकनाथ, जीते
7
धौलपुर
डॉ. शिवचरण कुशवाहा
शोभारानी कुशवाह
शोभारानी, जीतीं
8
टोंक
अजीत सिंह मेहता
सचिन पायलट
सचिन पायलट, जीते
9
नागौर
डॉ. ज्योति मिर्धा
हरेंद्र मिर्धा
हरेंद्र मिर्धा, जीते
10
ओसियां
भैराराम चौधरी
दिव्या मदेरणा
दिव्या मदेरणा, हारी
11
सरदारपुरा
डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़
अशोक गहलोत
अशोक गहलोत, जीते
12
कोटा उत्तर
प्रह्लाद गुंजल
शांति धारीवाल
शांति धारीवाल, जीते
13
झालरापाटन
वसुंधरा राजे
रामलाल चौहान
वसुंधरा राजे, जीतीं
विज्ञापन
2 of 14
सरदारपुरा सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
सरदारपुरा सीएम अशोक गहलोत मैदान में
इस सीट पर सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और उनके समक्ष भाजपा ने महेन्द्र सिंह राठौड़ को उतारा है। दोनों स्थानीय हैं। राठौड़ स्थानीय सरकार भी सम्भाल चुके हैं, ऐसे में मुकाबला बहुत रोचक तो नहीं, लेकिन चर्चा में जरूर है।
विज्ञापन
3 of 14
झालरापाटन सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मैदान में
इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाजपा की प्रत्याशी हैं और उनके सामने कांग्रेस के रामलाल चौहान हैं। यहां मुकाबला ज्यादा रोचक तो नहीं है, लेकिन राजे के कारण नजर जरूर रहेगी।
4 of 14
टोंक सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
टोंक से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट लगा रहे जोर
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और भाजपा ने टोंक से पहले भी चुनाव लड़ते रहे अजीत मेहता को टिकट दिया है। बडे़ उलटफेर की संभावना कम ही है, लेकिन परिणाम पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
5 of 14
कोटा उत्तर सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
हॉट सीट कोटा उत्तर
यहां से सरकार के सबसे दमदार मंत्री शांति धारीवाल कांग्रेस से और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खास माने जाने वाले प्रहलाद गुंजल मैदान में हैं। यहां मुकाबला बेहद रोचक है, क्योंकि गुंजल पहले भी धारीवाल को हरा चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 14
नागौर सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
नागौर से चाचा-भतीजी में मुकाबला
इस सीट पर कांग्रेस की ओर से हरेन्द्र मिर्धा और भाजपा की ओर से उनकी भतीजी ज्योति मिर्धा के बीच मुख्य टक्कर है। ज्योति कांग्रेस में ही हुआ करती थी, लेकिन अब भाजपा में हैं। मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं निर्दलीय प्रत्याशी हबीबुर्रहमान जो कांग्रेस और भाजपा दोनों के टिकट पर यहां से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 14
धौलपुर सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
धौलपुर से जीजा-साली की लड़ाई
यहां से भाजपा की ओर से शिवचरण कुशवाहा और कांग्रेस की ओर से शोभारानी कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साली है, लेकिन सबसे रोचक यह है कि दोनों ने इस बार पार्टियां बदल ली हैं। शोभारानी पिछली बार भाजपा से थीं और शिवचरण कांग्रेस से। इस बार उल्टा हो गया है।
8 of 14
लक्ष्मणगढ़ सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा लगा रहे जोर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का मुकाबला पहले भाजपा फिर कांग्रेस और अब फिर भाजपा में आ गए सुभाष महरिया से है। यहां की लड़ाई रोचक है और डोटासरा का प्रचार के लिए कहीं और नहीं जा पाना बता रहा है कि मुकाबला कड़ा हो सकता है।
9 of 14
विद्याधर नगर सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विद्याधर नगर से उतरीं जयपुर की राजकुमारी
यहां से भाजपा ने सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया है जो जयपुर की राजकुमारी भी हैं। पार्टी ने उन्हें एक बडे़ चेहरे के रूप में आगे बढ़ती दिख रही हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल से है जो पिछले पांच साल के दौरान काफी सक्रिय रहे हैं।
10 of 14
तारागनर सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
तरानगर हॉट सीट
यहां से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं और चूरू से सीट बदल कर आए हैं। उनके सामने कांग्रेस के बडे़ नरेन्द्र बुढ़ानिया हैं। यहां भी मामला रोचक होता दिख रहा है।
11 of 14
तिजारा सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
तिजारा हॉट सीट
इस सीट पर भाजपा ने सांसद बाबा बालकनाथ को और कांग्रेस ने इमरान खान को टिकट दिया है। यह सीट राजस्थान में हिन्दू मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की सबसे बड़ी सीट मानी जा रही है।
12 of 14
ओसियां सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
ओसियां हॉट सीट
ओसियां विधानसभा सीट जोधपुर जिले की सबसे हॉट सीट है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की दिव्या मदेरणा बनाम भाजपा के भैराराम चौधरी के बीच है। यहां साल 2018 में कांग्रेस की दिव्या मदेरणा ने जीत दर्ज की थी। दिव्या मदेरणा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं।
13 of 14
आमेर सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
आमेर से सतीश पूनिया उतरे मैदान में
यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के प्रशांत शर्मा बनाम भाजपा के सतीश पूनिया के बीच है। साल 2018 में भाजपा के सतीश पूनिया ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2018 में भाजपा के सतीश पूनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत शर्मा को 13276 वोटो से हराया था।
झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की टक्कर
प्रदेश की राजधानी की झोटवाड़ा सीट सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की टक्कर कांग्रेस के युवा नेता व एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी से है। वैसे तो हर बार यहां बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव लड़ते रहे हैं।