फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में IPL का क्रेज: गंगानगर से पहुंचे दर्शक स्टेडियम के बाहर बिताई रात, 7 अप्रैल से शुरू होगी टिकट बिक्री

Sat, 05 Apr 2025 03:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

IPL News: राजधानी जयपुर में आईपीएल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। श्रीगंगानगर जिले से पहुंचे दर्शक स्टेडियम के बाहर ही रात बिताए। बता दें कि आगामी सात अप्रैल से टिकटों की बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन
1 of 4
सवाई मानसिंह स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर जयपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटने लगी है। दूरदराज से क्रिकेट प्रेमी टिकट के लिए पहुंच रहे हैं। राजस्थान के गंगानगर से टिकट लेने आए प्रेम चौधरी ने बताया कि वे 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले का टिकट लेने आए हैं। उन्होंने बताया कि वे रात आठ बजे स्टेडियम पहुंच गए थे और रात स्टेडियम के बाहर ही गुजारी।

विज्ञापन

2 of 4
सवाई मानसिंह स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

अफवाहों के कारण उमड़ी भीड़
टिकट बिक्री को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के चलते कई दर्शक स्टेडियम के बाहर टिकट की उम्मीद में पहुंच गए। खाटूश्याम जी से आए श्याम ने बताया कि वे सुबह तीन बजे उठकर नहा-धोकर टिकट लेने पहुंच गए थे। लेकिन जब टिकट विंडो नहीं खुली तो निराशा हुई।

यह भी पढ़ें: एक दिन में तीन अकाल मौतें, सड़क हादसों में गई दो की जान, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक की मौत

विज्ञापन

3 of 4
स्टेडियम के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

सात अप्रैल से शुरू होगी ऑफलाइन टिकट बिक्री
खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने बताया कि आईपीएल आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सात अप्रैल से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू की जाएगी। हालांकि, ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है। परिषद ने छात्रों के लिए रियायती दर पर टिकट देने का भी प्रावधान रखा है, ताकि अधिक से अधिक छात्र स्टेडियम में आकर मुकाबले का लुत्फ उठा सकें।

यह भी पढ़ें: नसीराबाद में पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

4 of 4
स्टेडियम परिसर में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विराट कोहली देखने को उत्साहित हैं फैंस
13 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में विराट कोहली की मौजूदगी को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है। कई दर्शकों ने कहा कि वे विराट को मैदान में खेलते हुए देखने के लिए ही रात भर स्टेडियम के बाहर इंतजार कर रहे हैं। टिकट बिक्री के लिए स्टेडियम के तीन गेटों पर विंडो बनाई गई हैं और सात अप्रैल से बिक्री शुरू होते ही वहां लंबी कतारें लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें