फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice-President in Rajasthan: धनखड़ पहुंचे अपने गांव, सालासर बालाजी और खाटू श्याम के दर्शन किए

Thu, 08 Sep 2022 07:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को अपने गृह गांव पहुंचे। वहां सम्मान स्वीकार किया। फिर सालासर बालाजी और खाटू श्याम मंदिर में भगवान के दर्शन किए। 
विज्ञापन
1 of 3
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उनके गृह गांव किठाना में स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने गृह गांव किठाना पहुंचे। उन्होंने अपने गांव में ठाकुरजी के दर्शन किए। ग्रामीणों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान स्वीकार किया। साथ ही सालासर बालाजी और खाटू श्याम जी के दर्शन किए।

उपराष्ट्रपति धनखड़ का राजस्थान दौरा धर्माटन और आभार प्रदर्शन का ही रहा। सुबह उनके पैतृक गांव किठाना में जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ का राजस्थान सरकार में मंत्री श्रीमती ममता भूपेश, सांसद नरेन्द्र कुमार और आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़, सूचना आयुक्त शीतल धनखड़ ने स्वागत किया। 
विज्ञापन

2 of 3
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खाटू श्याम जी के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन किए
धनखड़ ने झुंझुनूं जिले में जोड़िया गांव के बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिर अपने गांव किठाना में ठाकुर जी के मंदिर में पूजन-वंदन किया। किठाना में ही महात्मा गांधी शासकीय विद्यालय का शिलान्यास किया। ग्रामवासियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित किया। पवित्र तीर्थ बालाजी मंदिर सालासर धाम के दर्शन किए और अंजनिपुत्र हनुमानजी से सभी के मंगल की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राज्यपाल कलराज मिश्र जयपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल मिश्र की उपराष्ट्रपति से मुलाकात 
जयपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहली बार सपत्नीक राजभवन पहुंचे। वहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका और उनकी पत्नी का स्वागत किया। दोनों ने प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें