फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inside Story of Bhilwara Tension: आपसी लेनदेन को लेकर हुई युवक की हत्या, जिसने ले लिया सांप्रदायिक रंग

Wed, 11 May 2022 04:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
विज्ञापन
1 of 7
भीलवाड़ा में तनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है। पिछले महीने करौली, जोधपुर और इस महीने भरतपुर में हालात तनावपूर्ण हो गए। चार मई 2022 को भी भीलवाड़ा में दो युवकों के साथ मारपीट के बाद माहौल बिगड़ गया था। अब एक बार फिर एक सप्ताह में ही भीलवाड़ा के हालात दोबारा बिगड़ गए हैं। आइए हम आपको जिले में माहौल बिगड़ने की पूरी कहानी बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मृतक आदर्श तापड़िया - फोटो : Amar Ujala Digital
आपसी लेनदेन के चक्कर में गई जान
भीलवाड़ा के भोपालपुरा रोड निवासी ओमप्रकाश तापड़िया का बेटा आदर्श तापड़िया (20 साल) शास्त्री नगर में ही व्यापार करता था। कहा जा रहा है कि आदर्श ने आरोपी पक्ष से पैसे उधार लिए थे। उसने बार-बार उधार चुकाने की बात कही पर उसने आरोपियों को पैसे नहीं दिए। मंगलवार की सुबह आरोपी पक्ष ने पैसे देने के लिए उसपर फिर से दबाव बनाया। जिसके बाद आदर्श ने अपने बड़े भाई को आरोपी पक्ष के पास बातचीत के लिए भेजा। उसके बड़े भाई ने आरोपियों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि उनका पैसा जल्दी ही वापस कर दिया जाएगा।
 
इसके बाद मामला शांत हो गया लेकिन आरोपी पक्ष ने आदर्श को मंगलवार रात 12 बजे बातचीत के लिए शास्त्रीनगर चौक के ब्रह्माणी स्वीट कॉर्नर के बाहर बुलाया। बातचीत के दौरान आरोपी और आदर्श में जमकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग आरोपियों ने चाकू से वार कर आदर्श को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन

3 of 7
इसी दुकान के बाहर आरोपियों ने आदर्श को बुलाया था - फोटो : Amar Ujala Digital
राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया
कुछ राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़े देखा। राहगीर आननफानन में आदर्श को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। 

4 of 7
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala Digital
युवक की हत्या की सूचना मिलते ही हिंदू सगंठन सहित कई संगठनों के नेता जिला अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए। इनमें भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक सहित स्थानीय लोग शामिल रहे।

शव उठाने से किया इंकार
वहीं मृतक युवक के मामा महेश खोतानी ने न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वो शव नहीं उठाएंगे। विभिन्न संगठनों ने भी हत्या की निंदा की है और जिला प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन

5 of 7
परिजनों ने किया शव उठाने से इंकार - फोटो : Amar Ujala Digital
भीलवाड़ा बंद रखने का एलान
वहीं भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की है। उन्होंने मांग उठाई कि जब तक परिवार को मुआवजे के रूप में 50 लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे, शव को नहीं उठाया जाएगा। इसके साथ ही भीलवाड़ा को बंद रख जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala Digital
चप्पे-चप्पे पर पुलिस, इंटरनेट बंद
सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शहर के पांच थाना क्षेत्रों में एसटीएफ और आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार 12 मई की सुबह छह बजे तक भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पांच थाना क्षेत्रों में एसटीएफ और आरएसी जवान तैनात - फोटो : Amar Ujala Digital
तीन आरोपी गिरफ्तार
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि बीती रात कुछ युवकों में मारपीट हो गई। जिसमें एक आरोपी के पास चाकू था। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें