मनीष कुमार के साथ रिया डाबी।
- फोटो : अमर उजाला
पहले कोर्ट मैरिज हुई थी चर्चा
बात दें कि इससे पहले जून महीने में भी आईएएस रिया डाबी के शादी करने की खबरें सामने आई थीं। कहा गया कि रिया और मनीष ने अप्रैल महीने में कोर्ट मैरिज कर ली थी। उस दौरान भी दोनों की गुपचुप शादी की जमकर चर्चा हुई थी।
मनीष ने बदला था कैडर
मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि रिया डाबी राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। साल 2023 के अप्रैल-मई महीने में मनीष ने गृह मंत्रालय में आवेदन कर अपना कैडर बदलने की मांग की थी, जिसे मंजूर लिया गया। जिसके बाद उन्हें राजस्थान में पोस्टिंग दे दी गई थी।