मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
संगरिया सीओ करण सिंह ने बताया कि दोनों पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे। सुबह जब वे अपने घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। एक पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो फर्श पर सुमन का नग्न अवस्था में शव पड़ा था, वहीं राजू सिंह का शव फंदे से झूलता मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर एफएसएल और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। दोनों शवों को संगरिया अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।