मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बोलेरो गाड़ी में थे साला बहनोई के पारिवारिक सदस्य
सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया की हनुमानगढ़ जंक्शन के सूरेशिया से साला बहनोई के परिवार के छह सदस्य सवार होकर सालासर बालाजी दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी में रमनदीप कौर (22) पुत्री गुरदर्शन सिंह निवासी वार्ड 53 सुरेशिया,जसप्रीत (18) पुत्र गुरदर्शन सिंह निवासी वार्ड 53 सुरेशिया,कमलजीत कौर (48) पत्नी गुरदर्शन सिंह निवासी वार्ड 53 सुरेशिया,लखवीर सिंह (30) पुत्र महेंद्र सिंह और मनप्रीत पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जंक्शन और गुरदर्शन सिंह पुत्र चंदसिंह निवासी वार्ड 53 सुरेशिया के रूप में 6 जने सवार थे। जिनमे से कमलजीत कौर पत्नी गुरदर्शन सिंह की मौत हो गई। वहीं,दो पानी के बहाव में गाड़ी के साथ ही बह गए।