फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash:परिवार में इकलौते बेटे थे मानव भादू,विमान हादसे में हुई मौत,हनुमानगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 14 Jun 2025 02:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

मानव भादू हाल ही में 20 दिन पहले घर आए थे। उनके पार्थिव शरीर के पीलीबंगा पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। भारी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के कारणों की जांच अब भी जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
डॉ. मानव भादू का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने हनुमानगढ़ को भी गहरा सदमा दिया है। इस हादसे में पीलीबंगा, वार्ड नंबर 22, दुलमानी निवासी मानव भादू (पुत्र श्री दलीप भादू) का भी दुखद निधन हो गया। मानव अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। 

विज्ञापन

2 of 5
अंतिम सस्कार में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज में कर रहे थे पढ़ाई
मानव भादू अहमदाबाद के बी. जे. मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. के छात्र थे। उनका सपना था कि वे सफेद कोट पहनकर समाज की सेवा करें, किंतु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। मानव भादू के पिता रावतसर कस्बे में  बैंक में क्लस्टर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें- MP 2nd Board Exams:  एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की द्वितीय परीक्षा की तैयारी पूरी, बोर्ड ने जारी किया प्रवेश पत्र
विज्ञापन

3 of 5
अंतिम सस्कार में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में लौटे थे कॉलेज
करीब 20 दिन पूर्व मानव अपने घर पीलीबंगा आए थे और परिवार से भेंट कर वापस मेडिकल कॉलेज लौटे थे। उनके निधन की सूचना से पूरे पीलीबंगा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

4 of 5
लोगों ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर पहुंचा पीलीबंगा
मानव भादू का पार्थिव शरीर जैसे ही पीलीबंगा पहुंचा, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने गमगीन वातावरण में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

ये भी पढ़ें- पूर्व थानेदार की खौफनाक साजिश, राह चलते व्यक्ति की हत्या कर समधी के घर फिकवाई लाश, जानें पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई - फोटो : अमर उजाला
पीलीबंगा में हुआ अंतिम संस्कार
 अत्यंत भावुक माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। भादू परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। हादसे के कारणों की जांच अभी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें