फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर में पूर्व सीएम वसुंधरा का स्वागत, कहा- विपरित परिस्थितियों में भी साथ दिया इसलिए यहां खड़ी हूं

Sun, 26 Jun 2022 03:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में पूर्व सीएम वसुंधरा का स्वागत 
विज्ञापन
1 of 3
शनिवार को अलवर पहुंची पूर्व सीएम राजे। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में होने हैं, लेकिन इसकी झलक अभी से ही देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक नजारा शनिवार देर शाम अलवर में देखने को मिला। यहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। राजे का बायपास, सर्किट हाउस, मालाखेड़ा टॉल टैक्स सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि, दौरान भाजपा कोई नेता नजर नहीं आया।   
विज्ञापन

2 of 3
स्वागत के लिए पूर्व मंत्री समर्थकों के साथ पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
अलवर के सर्किट हाउस में वसुंधरा राजे के समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा के इस स्वागत को शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कार्यकर्ताओं से मिलीं पूर्वसीएम। - फोटो : अमर उजाला
 इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी प्रदेश की जनता ने उनका साथ दिया है। उनके साथ के कारण ही वह आज यहां खड़ी हैं। उन्होंने कहा, आपके अपनेपन, स्नेह से हृदय अभिभू हो उठा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें