फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर में तीन दिन में 10 इंच बारिश से बाढ़ के हालात, 80 परिवार फंसे, सेना पहुंची, देखें तस्वीरें

Thu, 28 Jul 2022 02:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan: जोधपुर में बारिश से बिगड़े हालात, सेना ने मोर्चा संभाला, तस्वीरों में देखें बाढ़ का मंजर
विज्ञापन
1 of 5
जोधपुर में बचाव कार्य में जुटी सेना - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान में मानसून इसबार कहर बरपा रहा है। सामान्य से अधिक बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। जोधपुर में तीन दिन की बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। जिसके बाद सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। सेना के जवान बचाव कार्य में जुट गए हैं। वे लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के साथ ही कई दिनों से घरों में फंसे लोगों को खाने का सामान भी पहुंचा रहे हैं। तीन दिन में यहां करीब 10 इंच पानी बरसा है।
विज्ञापन

2 of 5
पानी में फंसे लोग - फोटो : Amar Ujala Digital
तीन दिन में सात लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोधपुर में आफत बनकर आई बारिश के कारण तीन दिन में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच बच्चे, एक महिला और पुरुष हैं। न्यू रूपनगर में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। ऐसे में बुधवार शाम को सेना को बुलाना पड़ा। सेना के जवानों ने बड़ी संख्या में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन

3 of 5
रेलपटरी डूबी - फोटो : Amar Ujala Digital
कॉलोनी करवाया गया खाली
दूसरी ओर बासनी स्थित डर्बी श्रमिक कॉलोनी को भी खाली करवा लिया गया है। कॉलोनी के लोगों को स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। विजय चौक में किसान हॉस्टल का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। जबकि जोधपुर-बाड़मेर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। लोहावट में नाड़ी-तालाब ओवरफ्लो होने से लोहावट के पास रेल पटरियां डूब गई है।

4 of 5
रूपनगर में फंसे लोग - फोटो : Amar Ujala Digital
भील बस्ती के 80 परिवार फंसे
जोधपुर के बाप में भोजो की बाप भील बस्ती में 70-80 परिवार पानी से घिर गए हैं। उन्होंने रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कई इलाकों में भरा पानी - फोटो : Amar Ujala Digital

आज लोहावट में सबसे अधिक बारिश दर्ज
गुरुवार सुबह आठ बजे तक बारिश के अनुसार जोधपुर शहर में 73.11 एमएम दर्ज की गई है। इसके अलावा लोहावट, जोधपुर में 135 एमएम (अतिभारी बारिश) दर्ज की गई। भोपालगढ़ और फलोदी में 66 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जोधपुर संभाग के अन्य क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें