मौके पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला निवासी नहनू और जहीर के परिवार के लोग बरौली गांव में रिश्तेदारी में भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। सुनिपुर गांव के पास स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी, हादसे 12 लोगों की मौत हो गई। स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक भी घायल है। उनहोंने बताया कि पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे की खबर सुनकर एडिशनल एसपी एडीएफ कमल कुमार जांगिड़, एसडीएम दुर्गा प्रसाद मीणा, सीओ महेंद्र कुमार मीणा और बाड़ी सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। आज सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।