सांसद किरोणी लाल मीणा भी हुए शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
इस दंगल में शामिल होने के लिए राजस्थान के कई जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान आए हुए थे। दंगल में 500 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया और 250 से अधिक कुश्तियां लड़ी गईं। कुश्ती की शुरुआत 100 रुपये से शुरू हुई और फिर यह लगातार बढ़ती गई। आखिरी कुश्ती 2 लाख 11 हजार रुपये की हुई।